बेगूसराय: बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड जवान की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड जवान की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल शव को लाया गया। बताया जा रहा है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया के पास 27 फरवरी को सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान सुरेंद्र झा गंभीर रूप से घायल हो गया था।