सहार: गंगा और सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, सहार तटीय इलाकों में अलर्ट; SDRF टीम तैनात
Sahar, Bhojpur | Jul 20, 2025 भोजपुर जिले के गंगा और सोन नदी से सटे तमाम तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। सोन नदी, विशेषकर सहार क्षेत्र में, लगातार उफान पर है और रविवार को भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर SDRF की टीमों को सहार और अन्य तटीय क्षेत्रों में तैनात कर दिया