गुण्डरदेही: ग्राम रेंगाकठेरा एवं बघमरा का औचक निरीक्षण में माइनिंग अधिकारियों ने अवैध उत्खनन के कारण एक ट्रैक्टर व 2 ट्रॉली जब्त की
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स निरंतर शिकायत मिलने पर अचौक निरीक्षण कर रही है इसी तरह खनिज विभाग ने गुंडरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम रेंगाकठेरा एवं बघमरा का औचक निरीक्षण किया। रेत, मिट्टी (ईंट) के अवैध उत्खनन, परिवहन के कारण एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली एवं 2 ट्रॉली को जब्त कर थाना, आरक्षी केन्द्र गुंडरदेही के अभिरक्षा में रखा गया है,