खगड़िया: नगर परिषद खगड़िया की बड़ी कार्रवाई: चार योजनाएं रद्द, दो संवेदक एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट
नगर परिषद खगड़िया ने विकास योजनाओं में लगातार लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के खिलाफ बुधवार दिन के 3:00 बजे को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की चार महत्वपूर्ण सड़क एवं नाला निर्माण योजनाओं को रद्द कर दिया है। साथ ही दो अलग-अलग संवेदकों को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट (काली सूची) कर दिया गया है। नगर परिषद द्वारा जारी इस कार्रवाई के बाद संवेदकों में हड़कंप मच गया है