नौगावां सादात: नौगांवा पापड़ी में एक घर में चोरी, डेढ़ लाख रुपए नकद और जेवरात हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र के मिलक पापड़ी गांव में एक गरीब परिवार के घर में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने घर से डेढ़ लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य आंगन में सो रहे थे। पीड़ित शहंशाह आलम ने बताया कि देर रात उनके परिवार के सदस्य घर के आंगन में सो रहे थे।