चंडी: धरमपुर के पास लहेरिया मारते समय दो बाइकों की टक्कर, दो घायल
Chandi, Nalanda | Sep 29, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान केसौरा निवासी 28 वर्षीय रविश कुमार और 20 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। दोनों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। घायल रवि कुमार ने बताया कि वह केसौरा से चंडी मोमोज का सामान लेने आ रहा था। उसके अनुसार, धर्मपुर के पास ती