शनिवार दोपहर करीब एक बजे मुंगावली विधायक ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भोपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। विधायक यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यालय में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ।