बाबई: ग्राम भानपुर में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी राजू पिता गंगाराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी मंगेश ने ग्राम भानपुर में स्कूल के सामने सड़क पर फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।