बाबई: माखन नगर भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने लोगों की सुनीं समस्याएँ
शनिवार को माखननगर भाजपा कार्यालय में विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की वही जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्रत्येक ग्रामीण की व्यक्तिगत समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारी से फोन पर चर्चा कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया।