बाबई: बागरातवा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी बंटी पिता गणेशराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी जितेंद्र पिता कमल ने फरियादी से बागरातबा में उससे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।