बाबई: कीरपुरा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी पप्पू पिता केवलराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी गोपी विनोद और मुरली तीनों ने फरियादी से ग्राम कीरपुरा में फरियादी के खेत के पास उससे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।