गाज़ीपुर: गाजीपुर में यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर सख्ती, एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
गाजीपुर में आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने मरदह थाना क्षेत्र के बरही स्थित शांति निकेतन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।