चौपारण: NH-19 पर 14 घंटे का महाजाम: निर्माण कंपनी पर लापरवाही के आरोप, प्रशासन पर सवाल
NH-19 पर महाजाम: 14 घंटे तक फंसे लोग, निर्माण कंपनी पर लापरवाही के आरोप बरही से सिंघरावाँ के बीच NH-19 पर 14 घंटे का महाजाम लगने से लोग परेशान रहे। खराब सड़क और अधूरे निर्माण को इसकी वजह बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने कंपनी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।