श्योपुर: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मानपुर थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज
श्योपुर। मानपुर थाना क्षेत्र के चंबल नहर रोड पर धोकरी के टपरा के पास विगत दिनों एक बाइक सवार युवक की सडक दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 26 मई को दोपहर 12:30 बजे ग्राम हीरापुर निवासी रामभरत उर्फ भरत पुत्र रामू आदिवासी जब बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था, तभी धोकरी के टपरा के पास उसे सामने से आ रही दूसरी बाइक टक्कर मारकर भाग गई।