जलालगढ़: निजी नर्सिंग होम पर छापा, एसडीएम ने अस्पताल को किया सील
गुरुवार को जिलाधिकारी और सिविल सर्जन पूर्णिया के निर्देशों के तहत जलालगढ़ प्रखंड के अवैध रूप से चल रहे न्यू स्टार हॉस्पिटल पर एसडीएम श्वेतम दीक्षित ने छापा मारा और अस्पताल को सील कर दिया। एसडीएम श्वेतम दीक्षित ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जलालगढ़ में "न्यू स्टार" नाम से एक निजी अस्पताल संचालित हो रहा है।