हरदोई: झांसी में 10 बच्चों की मौत के बाद हरदोई के महिला अस्पताल में बने एसएनसीयू वार्ड का सीएमएस ने किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Nov 16, 2024 झांसी में मेडिकल कालेज में हुई घटना के बाद हरदोई में अस्पताल प्रशासन एलर्ट मोड पर आया है।शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे महिला अस्पताल में बने एसएनसीयू वार्ड का सीएमएस डॉक्टर सुबोध कुमार ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होनें फायर उपकरण व मशीनों का निरीक्षण कर सुरक्षा जांची और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।