सबौर: स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम तेज की, एसएसपी के नेतृत्व में
स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम तेज कर दी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी थाना क्षेत्र के अपर थाना अध्यक्षों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। हर क्षेत्र में ड्रग्स हॉटस्पॉट की पहचान सप्लायर पर कड़ी कार्रवाई मजबूत सूचना तंत्र और संयुक्त छापेमारी पर जोर दिया गया