मैहर: रामनगर में पीसीसी सड़क बनते ही दिखी दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल
मैहर। नगर परिषद रामनगर में थाना चौराहा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक बन रही पीसीसी सड़क और डिवाइडर के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क बनने के साथ ही उसमें दरारें दिखाई देने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की मजबूती और उपयोग किए गए मटेरियल पर संदेह पैदा हो गया है।