Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image

देवरिया: अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, जवानों को कराया दौड़ अभ्यास #देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। साथ ही अनुशासन, एकरूपता एवं कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल एवं अन्य अभ्यास भी कराए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों को अनुशासन, फिटनेस और समयबद्ध कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से पुलिस बल की कार्यक्षमता और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता मजबूत होती है।

Salempur, Deoria | Jul 7, 2026

MORE NEWS

🚨 देवरिया ब्रेकिंग

डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

देवरिया। जिलाधिकारी ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एक शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

डीएम ने विद्यालय में बच्चों की डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने, 100% नामांकन व उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक छात्र को निपुण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#Deoria #DMDeoria #Inspection #SchoolInspection #Anganwadi #Education #UPNews #DeoriaSamachar #DeoriaPost #YogiAdityanath #DrShalabhManiTripathi

🚨 देवरिया ब्रेकिंग डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा और आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण देवरिया। जिलाधिकारी ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले एक शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डीएम ने विद्यालय में बच्चों की डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने, 100% नामांकन व उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक छात्र को निपुण बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा एवं बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #Deoria #DMDeoria #Inspection #SchoolInspection #Anganwadi #Education #UPNews #DeoriaSamachar #DeoriaPost #YogiAdityanath #DrShalabhManiTripathi

Salempur, Deoria | Jul 9, 2026

देवरिया: हरखौली-रूचापार स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में आग, दमकल की टीमें राहत कार्य में जुटीं

देवरिया। जनपद के हरखौली-रूचापार क्षेत्र में स्थित अशोक वर्मा की फर्नीचर फैक्ट्री में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से धुएं का घना गुबार और ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में रखी लकड़ी, फर्नीचर तथा अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल वाहन लगातार प्रयास कर रहे हैं, जबकि चार पीआरबी-112 की टीमें सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीण भी दमकल कर्मियों की सहायता में जुटे हैं ताकि आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सके।

राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते फैक्ट्री में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी था।

प्रशासन की अपील:
लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और हरखौली मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य सुचारु रूप से जारी रह सके।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित रहें।

देवरिया: हरखौली-रूचापार स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में आग, दमकल की टीमें राहत कार्य में जुटीं देवरिया। जनपद के हरखौली-रूचापार क्षेत्र में स्थित अशोक वर्मा की फर्नीचर फैक्ट्री में बुधवार को आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से धुएं का घना गुबार और ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में रखी लकड़ी, फर्नीचर तथा अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल वाहन लगातार प्रयास कर रहे हैं, जबकि चार पीआरबी-112 की टीमें सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी दमकल कर्मियों की सहायता में जुटे हैं ताकि आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका जा सके। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते फैक्ट्री में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी था। प्रशासन की अपील: लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और हरखौली मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही से बचें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य सुचारु रूप से जारी रह सके। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित रहें।

Salempur, Deoria | Jul 8, 2026

ब्रेकिंग | देवरिया
देवरिया–सलेमपुर मार्ग पर मुसैला मोड़ से लगभग 100 मीटर अंदर मगहरा रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और राहत कार्य किया गया। आगे की जानकारी का इंतजार है।

ब्रेकिंग | देवरिया देवरिया–सलेमपुर मार्ग पर मुसैला मोड़ से लगभग 100 मीटर अंदर मगहरा रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और राहत कार्य किया गया। आगे की जानकारी का इंतजार है।

Salempur, Deoria | Jul 8, 2026

#देवरिया: डीएम ने 75 अधिकारियों से कराई 153 परिषदीय विद्यालयों की जांच, शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस

#देवरिया, 6 जुलाई।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ा कदम उठाते हुए विकास खंड देवरिया सदर के 153 बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का एक साथ निरीक्षण कराया। इसके लिए जनपद और ब्लॉक स्तर के करीब 75 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिन्हें दो-दो विद्यालयों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण केवल कमियां तलाशने के लिए नहीं, बल्कि शिक्षकों का उत्साह बढ़ाने, उनमें सकारात्मक सोच विकसित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से किया जाए।

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में भौतिक सुविधाएं, पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्रों का अधिगम स्तर, निपुण भारत मिशन की प्रगति, पाठ्यपुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन, डिजिटल उपस्थिति, बिजली व्यवस्था और ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों की जांच की गई।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अगले दिन निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि कमियों को दूर कर विद्यालयों को और बेहतर बनाया जा सके।

डीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों का अधिकार है और शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचकर बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
DM Deoria

#देवरिया: डीएम ने 75 अधिकारियों से कराई 153 परिषदीय विद्यालयों की जांच, शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस #देवरिया, 6 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बड़ा कदम उठाते हुए विकास खंड देवरिया सदर के 153 बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का एक साथ निरीक्षण कराया। इसके लिए जनपद और ब्लॉक स्तर के करीब 75 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई, जिन्हें दो-दो विद्यालयों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण केवल कमियां तलाशने के लिए नहीं, बल्कि शिक्षकों का उत्साह बढ़ाने, उनमें सकारात्मक सोच विकसित करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से किया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में भौतिक सुविधाएं, पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्रों का अधिगम स्तर, निपुण भारत मिशन की प्रगति, पाठ्यपुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन, डिजिटल उपस्थिति, बिजली व्यवस्था और ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों की जांच की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अगले दिन निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि कमियों को दूर कर विद्यालयों को और बेहतर बनाया जा सके। डीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों का अधिकार है और शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचकर बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। DM Deoria

Salempur, Deoria | Jul 6, 2026

देवरिया: अपर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, जवानों को कराया दौड़ अभ्यास #देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई गई। साथ ही अनुशासन, एकरूपता एवं कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल एवं अन्य अभ्यास भी कराए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों को अनुशासन, फिटनेस और समयबद्ध कार्यशैली बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से पुलिस बल की कार्यक्षमता और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता मजबूत होती है। - Salempur News