बालाघाट: ग्राम खैरी में अवैध रेत पर प्रशासन की छापेमारी, 350 ट्रॉली रेत बरामद
बालाघाट जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम मे दिनांक 16 मई 2026 को नायब तहसीलदार एवं खनि निरीक्षक, जिला बालाघाट द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करते हुए तहसील बालाघाट अंतर्गत ग्राम खैरी में दोपहर लगभग 2 बजे अवैध रूप से भंडारित खनिज रेत के बड़े भंडारण का मामला सामने आया उप