होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम् में किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना, कलेक्ट्रेट का घेराव
गुरुवार को करीब 3 बजे जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला किसान कांग्रेस के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया उग्र आंदोलन होगा।