सक्ती जिले के टेमर गांव के शासकीय हाईस्कूल में सरस्वती सायकिल योजना के तहत छात्राओं को सायकिल दी गई। कार्यक्रम में अतिथि टेमर सरपंच चंद्रकुमार सोनी के हाथों से 21 छात्राओं को सायकिल प्रदान किया गया। सायकिल मिलने से छात्राएं अब आसानी से स्कूल आ जा सकेगी। सायकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे में खुशी दिखी।