औरैया: समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती, नेताओं ने उनके आदर्शों को याद किया
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नेता जी मुलायम सिंह यादव की जयंती शुक्रवार की दोपहर 2 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष