बीदासर: बिदासर में शाम की बारिश से गर्मी में मिली राहत, तापमान में आई गिरावट
Bidasar, Churu | May 29, 2026 क्षेत्र में कई दिनों से जारी गर्मी के प्रकोप के बाद शुक्रवार शाम मौसम ने राहत दी। तेज धूप और लू से बेहाल लोगों को शाम को हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। बूंदाबांदी के साथ चली ठंडी हवा से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।