बिंदकी: जाफरगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक ने प्रेम संबंध के चलते प्रयागराज में आत्महत्या की, यूपीएससी की कर रहा था तैयारी
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज क्षेत्र के एक गांव का युवक प्रयागराज में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार की सुबह 10 बजे शव आया। युवक का दूसरे जनपद की रहने वाली एक लड़की से प्रेम संबंध था जिसकी रिश्तेदारी उसके गांव में ही थी। मंगलवार को लड़की की शादी होनी थी। शादी के एक दिन उसने जहर खा लिया लेकिन वह स्वयं बच गई।