नवादा: परिसदन में पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिला आरक्षण और पप्पू यादव के बयान पर की कड़ी टिप्पणी
Nawada, Nawada | Apr 25, 2026 नवादा परिसदन में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा की पूर्व विधायक डॉ. उषा विद्यार्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक और पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के महिलाओं से संबंधित बयान को लेकर कांग्रेस तथा विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।