मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक बल्हा अंतर्गत तहसील मिहींपुरवा के प्राथमिक विद्यालय वेलहन महेशपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में करीब 60 बच्चों की नाड़ी जांचकर उनका निरीक्षण किया गया। टीम ने बच्चों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली।