कासगंज: जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति फेज-05 के तहत कासगंज पुलिस द्वारा जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान स्कूल, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर टीमों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।