पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी संतोष यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी।