जौनपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी का औचक निरीक्षण, सीएचसी सिरकोनी में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं
जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे विकासखंड सिरकोनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरकोनी का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने शौचालय, ओपीडी रजिस्टर और उपस्थिति पंजिका की जांच की। सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि देर से पहुंची स्टाफ नर्स प्रतिभा मिश्रा को चेतावनी देकर छोड़