➡️ #शिक्षा_संजीवनी_अभियान: शासकीय स्कूलों को डेस्क- बेंच, सीलिंग फैन, टेबल किए भेंट
विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल और कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अभियान के तहत जनसहभागिता से स्कूलों में डेस्क-बेंच, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, ई लर्निंग टूल्स, क्रियाशील शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में श्रीमती रचना पाटिल और श्रीमती रंजना रघुवंशी द्वारा प्राथमिक शाला गोरकीढाना में सीलिंग फैन प्रदान किए गए। इसी प्रकार शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शाला डुलारिया संस्था में पदस्थ शिक्षक श्रीमती आशा चौहान, अतिथि शिक्षक निता सुरजये, जयवतं नागले द्वारा 3 पंखे और पानी की बाटल भेंट की गई। एकीकृत सालडोरी में प्रभारी प्रधान पाठक श्री योगेश आर्य, श्री मालिक पंदाम, श्री भूता साल्वे एवं श्रीमती ललिता धुर्वे द्वारा 6 सीलिंग फैन 6 ट्यूबलाइट व 6 एलईडी लाइट शाला को प्रदान किए गए। स्व.जीएस धोटे की स्मृति में उनकी बेटी मीणा धोटे देशमुख द्वारा माध्यमिक विद्यालय दनोरा को 7 बेंच-डेस्क प्रदान किए गए। सांदीपनि विद्यालय चिचोली के प्राचार्य श्री महाले द्वारा अपने सांदीपनी स्कूल का फर्नीचर 30 डेस्क-बेंच एक टेबल, एक अलमारी, एकीकृत माध्यमिक शाला सिप्लाई को डोनेट किया। इसी प्रकार उन्होंने माध्यमिक शाला बिघवा को दो कुर्सी, एक टेबल, एक अलमारी, चार पंखे, विद्यालय को प्रदान किए तथा माध्यमिक शाला खैरी को 50 डेस्क 50 बेंच दो टीचर्स टेबल, एक अलमारी भेंट किए, प्राथमिक शाला इंदिरा कॉलोनी को चार पंखे, दो डेस्क-बेंच दान किए।
जिला प्रशासन ने शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि विद्यालयों में डेस्क-बेंच, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रियाशील शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में सभी सहयोग करें। शिक्षक, पालक, जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं नागरिक अपने स्तर पर विद्यालयों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहभागिता निभाएं।
सामूहिक प्रयासों से विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सकता है। सभी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर ‘शिक्षा संजीवनी’को जनअभियान बनाने का आह्वान किया है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Sep 22, 2026