मोहनपुर के श्री शंकर इंटर विद्यालय, रसलपुर में शनिवार को मेधा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जगन्नाथ यादव ने की। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।