जौनपुर: इस्माइला गांव में ओमप्रकाश ने कहा, समाज में दरार डालने का काम करती है सपा
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। वाराणसी में क्षत्रिय और राजभर समाज के बीच हुए विवाद के लिए सपा को आड़े हाथों लिया।