चौरीचौरा: चौरी चौरा में महिला की सिलबट्टे से कूचकर हत्या, सास, ससुर, पति समेत 9 के खिलाफ केस दर्ज
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मिर्जवा सरदार गांव में शनिवार को सिलबट्टे से कूचकर 32 साल की स्नेहलता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति, ससुर समेत ससुराल पक्ष के 9 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।महिला के तीन बच्चे हैं। इसमे दो बड़ी बच्चियां शनिवार सुबह स्कूल गई थीं। जबकि ढाई साल का बेटा घर पर था।