अधौरा: बड़वान मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, राजद प्रदेश महासचिव ने मुआवजे की मांग की
अधौरा के बड़वान मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। आज शनिवार को 2:00 बजे जानकारी देते हुए राजद के प्रदेश महासचिव भोला सिंह यादव ने बताया कि मृतक महिला की पहचान यूपी के सोनभद्र जिला के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खलियारी गांव निवासी संजय की 38 वर्षीय पत्नी जिउती देवी बताई जाती है। जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा का मांग किया है।