भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के अकोला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार शाम मां के साथ चल रहे एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा करीब तीन से चार फीट दूर जाकर गिर पड़ा।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई देता है कि बच्चे की मां सिर पर गठरी रखकर सड़क के दूसरी ओर चल रही थी, जबकि बच्चा पीछे-पीछे खेलते हुए आ रहा था और उसके हाथ में चिप्स का पैकेट था। जैसे ही मां ने उसे अपने पास बुलाया, बच्चा दौड़कर सड़क पार करने लगा। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर पर चार टांके आए हैं। राहत की बात यह रही कि बाइक सवार युवक ही घायल बच्चे को तुरंत अपनी बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में तेज रफ्तार वाहनों प�