कांके: कांके थाना क्षेत्र में शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान
Kanke, Ranchi | May 20, 2026 कांके थाना क्षेत्र में शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ मंगलवार देर रात करीब दस बजे पुलिस ने छापेमारी की। बता दें कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कांके थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वालों को भगाया। इस दौरान पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को चेतावनी देकर वहां से हटाया।