हज़ारीबाग: कारा महानिरीक्षक ने जेपी सेंट्रल जेल के अधीक्षक से जवाब मांगा
हजारीबाग रेलीगढ़ा के दीपक सिंह हत्याकांड की साज़िश लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में रची गई थी। इससे संबंधित अखबार ओर न्यूज चैनल में प्रकाशित होने पर झारखंड सरकार के कारा महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के अधीक्षक जितेंद्र प्रसाद को पत्र भेज लिखकर इसका जबाब मांगा है।