राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा मौसम की खराबी के चलते रद्द। हेलीकॉप्टर आगे न बढ़ पाने के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित हुए। सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी ने उत्तराखंड की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगते हुए कहा कि वह प्रदेश की राजनीतिक और आर्थिक स्थिति पर संवाद करना चाहते थे, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। जल्द ही उत्तराखंड आकर जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दौरा रद्द होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी, तैयारियां रह गई अधूरी।
#RahulGandhi #Uttarakhand #Congress #BreakingNews