ग्राम ढसगांव के अ.जा. मोहल्ले में गुरुवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय जी की प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन किया