खकनार: सांईखेड़ा खुर्द में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की
सांईखेड़ा खुर्द गांव में खेत में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद नावरा रेंज की टीम ने मौके पर पगमार्क मिलने की पुष्टि की। सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। साईं खेड़ा ग्राम पंचायत ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की, जिसके लिए भोपाल से अनुमति मांगी गई है।