महुआडांड़: नवमी पर दुर्गाबाड़ी महुआडार प्रांगण में सोमवार शाम 7 बजे महा आरती व प्रसाद वितरण
आयोजित दुर्गा पूजा की महा आरती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वही नवमी के अवसर पर लातेहार उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने भी दुर्गाबाड़ी महुआडार दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण किया गया। ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से हिंदू महासभा के द्वारा दुर्गाबाड़ी महुआडार में धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है।