सिरोही: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी लूटे गए
Sirohi, Sirohi | Jul 6, 2026 पालड़ी एम थाना क्षेत्र के मोरली रोड स्थित एक मकान में दिनदहाड़े तीन अज्ञात बदमाशों ने घुसकर अकेली महिला को बंधक बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए तथा गले में पहना मंगलसूत्र, लॉकेट सहित सोने के आभूषण और घर में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पालड़ी एम थाना पुलिस और शिवगंज डीएसपी पुष्पेंद्र वर