बीकानेर: देर रात आए तूफान से शहर और गांवों में हुआ भारी नुकसान, आज रात के लिए येलो अलर्ट
बीकानेर में देर रात आए तेज तूफान और आंधी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे कई मार्ग बाधित हो गए। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर निगम कार्यालय के बाहर भी जलभराव की स्थिति रही। तूफान के चलते कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित