मंदसौर: कलेक्टर श्रीमती अतिथि गर्ग ने प्राचार्य के साथ समीक्षा बैठक में कोर्स समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में डाइट सभागार में शासकीय हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अनुकूल जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिले के सभी प्राचार्य उपस्थित रहे।