मंदसौर: नए साल की रात मंदसौर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, 1000 जवान सड़कों पर, शहर और गांव में कड़ी सुरक्षा
न्यू ईयर की रात मंदसौर बना हाई अलर्ट जोन। शहर से लेकर गांव तक 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। हर चौराहे पर कड़ी नाकेबंदी, हर गुजरने वाले वाहन पर पैनी नजर। तेज रफ्तार, तीन सवारी और लापरवाही पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रही, लेकिन पुलिस के मुताबिक एक भी नशेड़ी ड्राइवर हाथ नहीं लगा।