मेसकौर: जनता दरबार में तीन भूमि विवाद मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
Meskaur, Nawada | Jun 13, 2026 मेसकौर। अंचल परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीओ अभिनव राज ने की। इस दौरान सीतामढ़ी थाना के पु.अ.नि. प्रमोद दास एवं मेसकौर थाना के वरीय अपर थानाध्यक्ष जेपी वर्मा मौजूद रहे।