दतिया नगर: कुटी सरकार मंदिर के पास बदमाश ने तीन युवकों को पीटा, मोबाइल व अंगूठी छीनी, पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की
थाना थरेट क्षेत्र के कुटी सरकार मंदिर के पास थरेट से अपने गांव बसईजीव आ रहे तीन युवकों के साथ एक आदतन अपराधी ने रास्ता रोककर कट्टे की नोंक पर मारपीट की और एक युवक खेत में बंधक बनाकर रात भर पीटा और मोबाइल और सोने की अंगूठी छीन ली । मारपीट का शिकार हुए युवक के पिता ने कार्यवाही की मांग मंगलवार को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी क़े नाम आवेदन दिया है ।