बीकानेर: बीकानेर कोर्ट ने बिना हस्ताक्षर के ई-चालान पर सख्ती दिखाई, ट्रैफिक प्रभारी को दिया नोटिस
शहर में ई-चालान प्रक्रिया को लेकर ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। बिना हस्ताक्षर के चालान पेश किए जाने पर कोर्ट ने यातायात थानाधिकारी नरेश निर्वाण को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। मामला जेल रोड निवासी रविकांत सोनी से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, रविकांत बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे थे, ज