प्रतापगढ़: नानेश नगर में लगातार चोरियों से दहशत, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध के बावजूद कार्रवाई नहीं
प्रतापगढ़ शहर के मंदसौर रोड स्थित जेल के पास नानेश नगर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल क